रायपुर के बेबीलोन होटल में लगी भीषण आग: लिफ्ट में फंसे 47 लोग, कांच तोड़कर कूदने वाले थे, समय रहते बचाए गए..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के लग्ज़री होटल में आग, 47 लोग थे मौत के साए में...

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित बेबीलोन होटल मंगलवार की रात अचानक आग की चपेट में आ गया। रात करीब 9 बजे जब होटल के अंदर धुआं भरने लगा, तो अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट बंद हो चुकी थी और लोग ऊपरी मंज़िलों पर फंसे हुए थे। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि बाहर कैसे निकलें।

दमकल और पुलिस ने समय रहते संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ और करीब 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकलकर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Raipur Babylon Hotel Fire – लिफ्ट में फंसे लोगों को दमकल ने बचाया

पहली मंजिल से शुरू हुई आग, पहुंच गई सातवें फ्लोर तक

जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत पहली मंजिल पर केबल में शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई।बेबीलोन टावर कुल 7 फ्लोर का है, जिसमें टॉप फ्लोर पर रेस्टोरेंट भी चलता है। कई लोग उस वक्त रेस्टोरेंट में भी मौजूद थे।

फंसे हुए लोग कांच तोड़कर कूदने की सोच रहे थे

बचाए गए कुछ लोगों ने बताया कि अंदर धुआं इतना भर गया था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ लोग कांच तोड़कर नीचे कूदने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले रेस्क्यू टीम पहुंच गई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

मौके पर पहुंचे कलेक्टर और एसपी, जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसपी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि टावर में लोगों को सफोकेशन होने लगा था क्योंकि वह पूरी तरह से पैक्ड था। रेस्टोरेंट में भी कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

 आग लगने की असली वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही, जांच जारी है

अभी तक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरी स्थिति का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

🙏 आप सभी से अपील है – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। ऐसी हर छोटी-बड़ी स्थानीय खबरों के लिए हमसे जुड़े रहें।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK