रायपुर से गोवा तक फैला ड्रग्स रैकेट! नव्या मलिक और विधि अग्रवाल का कबूलनामा! पुलिस रिमांड में खुल रहे कई बड़े राज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर की चमक-धमक के पीछे छिपा ड्रग्स का गंदा खेल, दो महिलाएं बनीं मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से शुरू हुआ ड्रग्स का हाई-प्रोफाइल मामला अब देश के बड़े शहरों तक जा पहुंचा है।मुख्य आरोपी नव्या मलिक और इवेंट मैनेजर विधि अग्रवाल को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

रायपुर से गोवा-मुंबई तक पार्टियों का जाल

पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूला कि उन्होंने रायपुर, पुणे, मुंबई और गोवा में टेक्नो और ड्रग्स पार्टियों का आयोजन किया।हर महीने नव्या और विधि मुंबई व गोवा जाया करती थीं, जहां हाई-प्रोफाइल घरानों के युवक-युवतियां शामिल होते थे।

ड्रग्स रैकेट में नव्या मलिक और विधि अग्रवाल गिरफ्तार | Raipur Drugs Case Breaking News

 रायपुर के होटल, फार्महाउस और क्लब भी शामिल

रायपुर, नवा रायपुर, मंदिर हसौद, वीआईपी रोड और चंद्रखुरी के होटल, रिसॉर्ट, क्लब और फार्महाउस इन आयोजनों के ठिकाने थे।विधि की इवेंट कंपनी ‘बिहाइंड द सीन्स’ कई न्यू ईयर सेलिब्रेशन और बड़े आयोजनों में सक्रिय रही है।

रात 1 बजे के बाद होती थीं अश्लील गतिविधियां

पार्टी की शुरुआत लगभग 25-30 लोगों के साथ होती, लेकिन रात ढलते-ढलते 10-15 करीबी लोग ही बचते।इन्हीं के बीच ड्रग्स सेवन और अश्लील गतिविधियां अंजाम दी जाती थीं।

पहुंच थी रसूखदारों तक, पुलिस-अफसरों से भी संबंध

पूछताछ में यह भी सामने आया कि तीनों – नव्या, विधि और हर्षआहूजा कासंपर्क उद्योगपतियों, कारोबारियों, सीए, यहां तक कि कई  प्रशासनिक अधिकारियों से भी था।इन लोगों के साथ पार्टी करने की बात भी आरोपियों ने कबूली है


विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

मोबाइल से मिले चैट्स, जल्द सामने आएंगे और नाम

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल से कई ड्रग्स से जुड़ी चैट्स हाथ लगी हैं।इनके आधार पर ड्रग्स खरीदने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है।इन युवाओं को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और उनके परिजनों को भी सूचित किया जाएगा।

अब क्लब और फार्महाउस मालिक भी रडार पर

पुलिस अब उन सभी फार्महाउस और क्लब के मालिकों से भी पूछताछ करने वाली है, जहां ये ड्रग्स पार्टी होती थीं।कई प्रतिष्ठानों पर नजर रखी जा रही है, और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


विज्ञापन



यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK