विज्ञापन

लव मैरिज से नाराज पिता-भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने की युवक की हत्या, रायपुर से उठा कर महासमुंद में फेंकी लाश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लव मैरिज से नाराज युवती के पिता, भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने मिलकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद शव को महासमुंद ले जाकर तालाब में फेंक दिया गया।

यह पूरा मामला रायपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, लवली सिंह और आकाश सिंह ने अगस्त 2024 में भागकर शादी कर ली थी। इस रिश्ते से युवती का परिवार खुश नहीं था। वहीं, एक्स-बॉयफ्रेंड अभिनव सिंह पहले से ही युवती के घर का खर्च उठाता था। इसी कारण परिवार और अभिनव ने मिलकर खौफनाक साजिश रची।

रायपुर में लव मैरिज से नाराज परिजनों और एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा युवक की हत्या

29 सितंबर 2024 को महासमुंद के घोड़ारी तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। सिर पर चोट के निशान देख पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया, लेकिन पहचान न होने से शव को दफना दिया गया।

बाद में जनवरी 2025 में रायपुर के खम्हारडीह में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट से सुराग मिला। राज्य स्तरीय क्राइम डेटा एनालिसिस में शव का हुलिया आकाश से मिलता-जुलता पाया गया। 24 सितंबर 2025 को पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और डीएनए टेस्ट से पहचान पक्की हुई।

जांच में सामने आया कि लवली पहले से अभिनव सिंह के साथ पांच साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में थी। लेकिन बाद में आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने शादी कर ली। यह बात अभिनव और लवली के परिजनों को नागवार गुज़री।

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता अभिलाख ने दोनों को अभिनव के घर बुलाया। वहां विवाद हुआ और अभिनव, लवली का पिता अभिलाख, भाई गौरव और वीरू ने मिलकर आकाश की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को स्कूटी पर ले जाकर घोड़ारी तालाब में फेंक दिया गया।

इसके बाद लवली ने आकाश का सामान समेटा और परिवार के साथ यूपी के जालौन भाग गई। वहीं सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही, ताकि किसी को शक न हो।

लेकिन पुलिस ने आखिरकार सभी आरोपियों — लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को रायपुर के विधायक कॉलोनी, पिरदा और लाभांडी से गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या, सबूत छिपाने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J