भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गणेश विसर्जन में हादसा – टूटा पट्टा, खंडित हुई प्रतिमा, भड़के युवकों का गुस्सा फूटा
रायपुर। राजधानी के महादेव घाट पर गणेश विसर्जन के दौरान मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम के क्रेन का पट्टा अचानक टूट गया, जिससे विशाल गणेश प्रतिमा नीचे गिरकर खंडित हो गई।
जैसे ही प्रतिमा टूटी, वहां मौजूद समिति के युवक आक्रोशित हो उठे। गुस्से में उन्होंने क्रेन चालक पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। यही नहीं, कुछ युवकों ने हॉकी स्टिक से भी उसकी पिटाई कर दी।
मौके पर हंगामा और वायरल वीडियो
घटना के बाद महादेव घाट का माहौल तनावपूर्ण हो गया। घायल चालक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहीं, पूरी घटना वहां मौजूद लोगों के मोबाइल कैमरों में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह घटना शहर में चर्चा का विषय बन गई है, जहां श्रद्धा और भावनाओं के बीच इस तरह की अनहोनी से लोग दुखी और नाराज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




