रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने लॉज में प्रेमी को चाकू से गोदा, हत्या कर हुई फरार , पुलिस ने शव किया बरामद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर की सत्कार गली में एक ऐसी घटना ने स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए, जहां एक नाबालिग गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी मोहम्मद सद्दाम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात स्टेशन रोड के एवन लॉज में हुई, जहां अवैध प्रेम संबंधों में हुए विवाद ने खूनी शक्ल ले ली। रायपुर के इस इलाके में ऐसी घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने  लॉज में प्रेमी को चाकू से गोदा, हत्या कर हुई फरार , पुलिस ने शव किया बरामद.

क्या हुआ उस रात?

जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद सद्दाम (बिहार का मूल निवासी और रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग का छात्र) और नाबालिग किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों 27 और 28 सितंबर को एवन लॉज में रुके थे। 27 सितंबर को दोनों को लॉज से बाहर निकलते देखा गया, लेकिन 28 सितंबर को केवल किशोरी ही अकेले बाहर निकली। वारदात के बाद किशोरी ने लॉज का कमरा बाहर से बंद किया और चाबी रेलवे ट्रैक पर फेंककर फरार हो गई।

बिलासपुर में सरेंडर, पुलिस सक्रिय

नाबालिग किशोरी बिलासपुर पहुंची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे लेकर कोनी थाना पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। बिलासपुर पुलिस ने तुरंत रायपुर की गंज पुलिस को सूचना दी। गंज पुलिस ने एवन लॉज पहुंचकर दूसरी चाबी से कमरा खोला, जहां सद्दाम का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उसके गले और शरीर पर चाकू के कई निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचित किया।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया?

पुलिस जांच में पता चला कि सद्दाम और किशोरी 27 और 28 सितंबर को लॉज में रुके थे। 28 सितंबर को वारदात के बाद किशोरी अकेले लॉज से निकली। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किशोरी ने लॉज में रुकने के लिए कौन सी आईडी दिखाई थी। नाबालिग से पूछताछ जारी है, और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। लॉज कर्मचारियों को भी इस हत्या की जानकारी सोमवार शाम को पुलिस के पहुंचने पर ही हुई।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J