भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। राजधानी के चंगोराभाठा इलाके से नक्सल संगठन का चौंकाने वाला राज उजागर हुआ है। मजदूर बनकर 5 साल से रह रहे नक्सली दंपती को स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने 25 सितंबर को छापा मारकर गिरफ्तार किया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों 1800 रुपए महीने किराए पर जर्जर कमरे में रह रहे थे ताकि किसी को शक न हो। तलाशी में पुलिस को उनके ठिकाने से 10 तोले का सोने का बिस्किट, 1.14 लाख रुपए नकद, दो एंड्रॉइड मोबाइल और अन्य सामान मिला। दोनों पर मिलाकर 13 लाख रुपए का इनाम घोषित है।
पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी खुद को मजदूर बताते थे। सुबह गमछा बांधकर निकलते और देर रात लौटते थे। महिला कमला कुरसम (27) गणेश- दुर्गा प्रतिमाएं देखने जाती थी जबकि उसका पति जग्गू कुरसम पास की दुकान से अक्सर चिकन खरीदता था। उनकी बोली बस्तर की ठेठ भाषा जैसी थी, लेकिन उन्होंने आसपास से बातचीत कम की जिससे कोई शक नहीं हुआ।
किराए पर मकान लेने की कहानी भी दिलचस्प है। मकान मालकिन पुष्पा ने बताया कि कमरे में पहले एक मजदूर पवन रहता था। उसी ने काम खत्म होने के बाद जग्गू को वहां शिफ्ट कराया। किराया जुलाई में व्यापारी हेमंत देवांगन के जरिए तय हुआ था। कमला ने किसी और की आईडी दी थी, मगर मकान मालिक ने न तो सत्यापन कराया और न ही दस्तावेज रखे।
जांच एजेंसियों ने कॉल इंटरसेप्शन के जरिए इन पर निगरानी रखी। रायपुर से बस्तर बेल्ट तक संपर्क होने की जानकारी मिली। इसी सुराग के आधार पर टीम ने रात करीब 11:30 बजे छापा मारा और दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
नक्सली इतिहास खंगालने पर सामने आया कि जग्गू 11 साल की उम्र से नक्सली संगठन से जुड़ा था। वह गंगालूर और माढ़ इलाकों में सक्रिय रहा और भैरमगढ़ डिविजनल कमेटी का सदस्य था। उस पर 8 लाख का इनाम था। उसकी पत्नी कमला ACM मेंबर थी और उस पर 5 लाख का इनाम था। दोनों ने नक्सल कैडर में रहते हुए शादी की और बाद में रायपुर-दुर्ग जैसे शहरों में नेटवर्क बनाने का जिम्मा संभाला।
डीडी नगर थाने में इनके खिलाफ UAPA सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल SIA पूछताछ कर रही है।
रायपुर में इससे पहले भी नक्सली गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। 2005 में डंगनिया से सेंट्रल पोलित ब्यूरो सदस्य नारायण सान्याल पकड़ा गया था और 2008 में हथियारों से भरे बैग और महिला नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




