रायपुर न्यूड पार्टी कांड: आयोजक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में पुलिस ने अवैध न्यूड पार्टी का पर्दाफाश करते हुए बड़ा कदम उठाया है। एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में होने वाले इस आयोजन से पहले ही पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला 21 सितंबर 2025 को प्रस्तावित “RAIPUR'S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY” का है। यह आयोजन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “APARICHIT CLUB PRESENT” नाम से प्रचारित किया जा रहा था। इंस्टाग्राम पर बने पेज पर युवाओं को आकर्षित करने के लिए पोस्टर और वीडियो शेयर किए जा रहे थे।

रायपुर न्यूड पार्टी आयोजन का भंडाफोड़, आयोजक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

13 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी संख्या में लोग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर इवेंट में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। संभावना जताई गई कि कार्यक्रम में अश्लील गतिविधियां हो सकती हैं। इस पर पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने जांच कर आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में सामने आया कि आयोजन संतोष जेवानी और अजय महापात्रा कर रहे थे। फार्म हाउस संतोष गुप्ता ने उपलब्ध कराया था। अवनीश गंगवानी “WHAT IS RAIPUR” नामक प्लेटफॉर्म से प्रमोशन कर रहा था। वहीं जेम्स बेक, हाईपर क्लब का संचालक, अपने सहयोगियों दीपक सिंह और देवेंद्र कुमार यादव के साथ आयोजन को बढ़ावा दे रहा था।

पुलिस ने इन सभी सातों को गिरफ्तार कर तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 592/25 के तहत धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट और धारा 79 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

गिरफ्तार आरोपी हैं—

  • संतोष गुप्ता (68 वर्ष), फार्म हाउस मालिक

  • संतोष जेवानी (30 वर्ष), आयोजक

  • अजय महापात्रा (35 वर्ष), आयोजक

  • अवनीश गंगवानी (31 वर्ष), प्रमोशन

  • जेम्स बेक (59 वर्ष), हाईपर क्लब संचालक

  • दीपक सिंह (39 वर्ष), सहयोगी

  • देवेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष), सहयोगी

पुलिस का कहना है कि जिन लोगों ने एंट्री के लिए रकम ट्रांसफर की है, उनकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर युवाओं को भटकाने की कोशिश को समय रहते रोका गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार और छुट्टियों के दौरान ऐसे आयोजनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध आयोजनों से दूर रहें और किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें। फिलहाल सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J