भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर पुलिस ने लग्जरी गाड़ी से बकरा चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इस गिरोह में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
ये आरोपी जायलो कार में सवार होकर चोरी करने पहुंचते थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक दुकानदार भी शामिल है। खास बात यह है कि अशरफ, अकरम और ईरशाद पहले भी बकरा चोरी के मामलों में भिलाई-दुर्ग जेल की हवा खा चुके हैं।
पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर जांच शुरू की। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को चिन्हांकित किया गया। कई फुटेज में उनकी कार और मूवमेंट साफ नजर आई।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने चोरी किए गए 17 में से 8 बकरा पुलिस ने बरामद कर लिए, जबकि बाकी 9 को दुर्ग निवासी सोहेल खान के पास बेच दिया गया था। पूछताछ में सोहेल ने कबूला कि उसने सभी 9 बकरों को काटकर बेच दिया।
पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 बकरे, जायलो कार, एक मोटरसाइकिल और नकद ₹5,500 जब्त किए गए। जब्ती की कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपए आंकी गई है।
आरोपियों में मोह. अशरफ कुरैशी, मोह. अकरम, मोह. सरवर, मोह. ईरशाद कुरैशी, मोह. हुसैन और दुकानदार सोहेल खान शामिल हैं।
यह गिरोह पहले भी भिलाई और आसपास के इलाकों में चोरी कर चुका है। पुलिस ने धारा 238(ग), 317(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




