भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज से रायपुर और राजिम के बीच रेल सफर और भी आसान हो गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नई मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू की है, जिसे फूलों से सजाकर रवाना किया गया और थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ करेंगे।
नई सेवा 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर रोजाना दोनों ओर से चलेगी और यात्रा समय करीब 1.35 घंटे रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रोजाना रायपुर से राजिम लगभग 2,000 यात्री आना-जाना करते हैं; इस सेवा से लगभग ढाई लाख लोगों को लाभ मिल सकेगा।
आज राजिम रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन 06767 (राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर) का शुभारंभ किया गया। रेल सेवा अगले दिन यानी 19 सितंबर से नियमित समय-सारणी पर चलने लगेगी। ट्रेन में कुल 8 कोच हैं — 6 सामान्य तथा 2 पावर कार।
यह नई सेवा खासकर रोजाना काम पर जाने वाले लोगों और छात्रों को सीधे लाभ देगी, जिन्हें पहले रायपुर से राजिम पहुंचने के लिए अतिरिक्त सहारों पर निर्भर रहना पड़ता था। राजिम के व्यापारियों और तीर्थयात्रियों के लिए भी यह कनेक्टिविटी काम की बात साबित होगी।
रेलवे ने कहा है कि मांग और सुविधा के अनुसार आने वाले समय में अन्य रूटों पर भी इसी तरह विस्तार की संभावना देखी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




