रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: हैवी मशीन टूटकर गिरने से 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल , 2 की हालत नाजुक..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। एक निजी स्टील फैक्ट्री में मशीन का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।

धरसींवा थाना क्षेत्र स्थित इस फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कर्मचारी अचानक हादसे की चपेट में आ गए। हैवी मशीनरी का हिस्सा टूटते ही कई लोग दब गए। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा – दबकर मजदूरों की मौत

रेस्क्यू ऑपरेशन

पायलट प्लांट में गरम स्लैक गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस, ADM और SDM मौके पर मौजूद हैं। लगातार रेस्क्यू अभियान चल रहा है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल और जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। अब तक 6 घायल भर्ती किए गए हैं, जिनमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

फैक्ट्री के बाहर भीड़

हादसे की खबर लगते ही फैक्ट्री के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। एम्बुलेंस मौके पर तैनात की गई हैं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J