भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में सुयश हॉस्पिटल की लापरवाही ने एक परिवार की जिंदगी उजाड़ दी। इंजेक्शन लगने के बाद मरीज की मौत हो गई और 13 साल बाद परिवार को न्याय मिला।
क्या है पूरा मामला
घटना दिसंबर 2010 की है। हिमांशु सोनी को सड़क हादसे के बाद पैरों की कमजोरी और पेशाब नली की समस्या थी। वे 18 से 24 दिसंबर तक सुयश हॉस्पिटल में भर्ती रहे, जहां उनकी लेजर सर्जरी हुई और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
लेकिन दो दिन बाद यानी 26 दिसंबर को जब उनकी हालत बिगड़ी और दर्द असहनीय हो गया, तो उन्हें फिर अस्पताल लाया गया। वहां इंजेक्शन लगने के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ी और मौत हो गई।
अस्पताल का दावा और सच्चाई
प्रबंधन ने कहा कि मरीज पहले से मृत अवस्था में लाया गया और इंजेक्शन नहीं दिया गया। लेकिन उपभोक्ता आयोग में डॉक्टरों ने खुद माना कि इंजेक्शन लगाकर पुनर्जीवन का प्रयास किया गया था।
साथ ही अस्पताल सीसीटीवी फुटेज, विजिटर रजिस्टर और ज़रूरी दस्तावेज तक पेश नहीं कर पाया। मृतक के पिता को मेडिकल रिपोर्ट तक नहीं दी गई, जिससे विशेषज्ञ राय लेना संभव नहीं हो पाया।
आयोग का फैसला
जिला उपभोक्ता आयोग ने पहले ही अस्पताल को दोषी माना था। सुयश हॉस्पिटल ने इस फैसले को चुनौती दी, लेकिन राज्य उपभोक्ता आयोग की पीठ – न्यायमूर्ति गौतम चौरडिया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा – ने अपील खारिज कर दी और जिला आयोग का आदेश बरकरार रखा।
मुआवजे का आदेश
अस्पताल प्रबंधन को मृतक की पत्नी हिना सोनी को 15 लाख रुपए मुआवजा (6% वार्षिक ब्याज सहित), 1 लाख रुपए मानसिक क्षतिपूर्ति और 10 हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
परिवार की प्रतिक्रिया:
फैसला आने के बाद मृतक की पत्नी हिना सोनी ने राहत की सांस ली। उनका कहना है कि लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार न्याय मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




