रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात :14 साल के मासूम से अननैचुरल कुकृत्य! फिर हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया , 11 दिन बाद मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात**  

(छग) रायपुर के तिल्दा नेवरा इलाके में एक 14 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। गणेश उत्सव की रौनक देखने निकला यह बच्चा घर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश 11 दिन बाद झाड़ियों के बीच कीचड़ में दबी मिली। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।  

क्या थी पूरी घटना? के साथ  

यह दिल दहलाने वाली घटना 26 अगस्त की रात की है। तिल्दा का रहने वाला 14 साल का एक लड़का अपने पिता से गणेश पंडाल देखने की बात कहकर घर से निकला था। रात 10 बजे के बाद जब वह वापस नहीं लौटा, तो परेशान पिता ने तिल्दा नेवरा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की, लेकिन 11 दिन तक कोई सुराग नहीं मिला।  

रायपुर के तिल्दा में झाड़ियों के बीच कीचड़ में मिली 14 साल के बच्चे की लाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।

झाड़ियों में मिली लाश ने उड़ाए होश 6 सितंबर को ग्राम कोटा के बड़े तालाब के पास रहने वाले लोगों को अचानक झाड़ियों से तेज बदबू आई। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो कीचड़ में लिपटी एक लाश मिली। पुलिस को सूचना दी गई, और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खुलासा किया कि बच्चे के साथ अननैचुरल सेक्स हुआ और गला घोंटकर उसकी हत्या की गई।

पुलिस की तफ्तीश से खुला राज पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की और पता चला कि बच्चे को आखिरी बार विजय धीरज (24) के साथ देखा गया था। सख्त पूछताछ में विजय ने अपना गुनाह कबूल किया। उसने बताया कि बच्चे ने अननैचुरल से%@#क्स की बात सबको बताने की धमकी दी थी, जिसके डर से उसने अपने दोस्त कुलदीप बंजारे (22) और एक नाबालिग के साथ मिलकर बच्चे की हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे झाड़ियों में कीचड़ के बीच छिपा दिया गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों बालिग आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित और आरोपी दोनों खेती-किसानी से जुड़े परिवारों से हैं, जिसने इस घटना को और भी चौंकाने वाला बना दिया।

विज्ञापन

 आप भी सतर्क रहें, अपनी आवाज उठाएं

इस घटना ने तिल्दा ही नहीं, पूरे रायपुर को झकझोर कर रख दिया है। आइए, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएं।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK