रायपुर: अब VIP रोड पर वन-वे ट्रैफिक, कैमरे से होगी निगरानी , नियम तोड़ने पर 2500 जुर्माना, एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) रायपुर: राजधानी के VIP रोड पर अब ट्रैफिक का नियम बदलने जा रहा है। लगातार हो रहे सड़क हादसों और जानमाल के नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।

बीते 20 महीनों में ही माना और तेलीबांधा थाने में 55 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई और 59 से ज्यादा लोग घायल हुए। माना एयरपोर्ट की ओर तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां ही इसकी सबसे बड़ी वजह मानी जा रही थीं।

Raipur VIP Road One Way Traffic Order Camera Monitoring

श्रीराम मंदिर के सामने से लेकर नवा रायपुर एयरपोर्ट तक बने तीन रास्तों में से अब मध्य मार्ग सिर्फ एयरपोर्ट जाने वालों के लिए आरक्षित रहेगा। होटल, मैरिज पैलेस और अन्य संस्थानों में जाने वालों को अब सर्विस रोड का उपयोग करना होगा।

सड़क सुरक्षा समिति का निर्णय
10 सितंबर को कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। 22 सितंबर 2025 से VIP रोड का मध्य मार्ग पूरी तरह वन-वे घोषित होगा।

शहर आने वालों के लिए नई व्यवस्था
ग्राम फुंडहर, टेमरी, माना PTS और एयरपोर्ट से शहर आने वाले लोग अब सर्विस रोड से ही प्रवेश कर सकेंगे। श्रीराम मंदिर टर्निंग से भी सर्विस रोड का ही उपयोग करना अनिवार्य होगा।

नियम तोड़े तो लगेगा जुर्माना
वन-वे आदेश की अनदेखी करने वालों पर मोटरयान अधिनियम के तहत ₹2500 का जुर्माना लगाया जाएगा। यह कार्रवाई फुंडहर चौक, टेमरी चौक, PTS चौक और एयरपोर्ट तिराहा में होगी।

कैमरे से होगी कड़ी निगरानी
माना एयरपोर्ट प्रवेश मार्ग और VIP रोड पर Wrong Way Detection Cameras लगाए जाएंगे। ये कैमरे सीधे ई-चालान की कार्रवाई करेंगे। साथ ही जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं ताकि लोगों को नियम की पूरी जानकारी मिल सके।

👉 लोकल अपील
रायपुर कलेक्टर और यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि VIP रोड के मध्य मार्ग का उपयोग केवल एयरपोर्ट जाने के लिए करें। शहर की ओर वापसी में सर्विस रोड का ही इस्तेमाल करें, अन्यथा पुलिस कार्रवाई और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J