भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में गूंजी चीखें, विवाहिता की लाश फांसी पर लटकी मिली – मायके वालों ने कहा हत्या हुई है
रायपुर के ढेबर सिटी थाना पुरानीबस्ती इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ 28 वर्षीय विवाहिता तमन्ना परवीन पत्नी फिरोज अंसारी की लाश फांसी पर लटकी मिली। यह घटना पूरे मोहल्ले में सनसनी फैलाने वाली रही।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है, लेकिन रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इस बीच मायके वालों का दावा है कि तमन्ना के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह-नाक से खून भी निकला था। उनका आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है।
दहेज मांग और प्रताड़ना के आरोप
झारखंड के जमशेदपुर निवासी एस.के. अख्तर और अन्य परिजनों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि 16 जनवरी 2014 को रीति-रिवाज के साथ तमन्ना का निकाह हुआ था, लेकिन निकाह से पहले और बाद में ससुराल पक्ष ने लगातार नई-नई मांगें रखीं।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे और न देने पर बेटी को बदनाम करने, निकाह तोड़ने की धमकियां देते थे। तमन्ना अक्सर रो-रोकर अपनी प्रताड़ना की बातें मायके में बताती थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
घटना का दिन
28 सितंबर को परिवार को तमन्ना की मौत की सूचना मिली। बताया गया कि उसका शव ढेबर सिटी के मकान में फांसी पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि यह हत्या है और पुलिस को पति व सास के खिलाफ केस दर्ज करना चाहिए।
पुलिस का बयान
टीआई पुरानीबस्ती योगेश कश्यप ने बताया कि शव को तीन दिन तक अस्पताल में मायके पक्ष के इंतजार में सुरक्षित रखा गया था। मायके वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट डॉक्टर ने अभी नहीं दी है। फिलहाल आशंका है कि यह फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला हो सकता है। अंतिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




