भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खैरागढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पुलिस की ईमानदारी पर सवाल खड़े कर दिए।
(छग) खैरगढ़ , यहां 7 करोड़ 20 लाख रुपए का सोना पकड़ने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने मात्र ₹2000 के चालान पर गाड़ी छोड़ दी।घटना शनिवार रात की है, जब गातापार पुलिस चेकिंग पॉइंट पर मध्यप्रदेश से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी में कार की सीट से करीब 10 किलो कच्चा सोना बरामद हुआ।कार में बैठे लोगों के पास सोने के कोई कागजात नहीं थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सोना रायपुर के एक व्यापारी का है।
जांच में सामने आया कि यह सोना महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश होते हुए, गातापार के जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। योजना थी कि इसे खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों से होते हुए रायपुर पहुंचाया जाएगा।
कार को चेकपॉइंट पर लंबे समय तक रोके रखा गया। इसी दौरान कुछ स्थानीय व्यापारी वहां पहुंचे। थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए बिना केवल ₹2000 का चालान काटकर गाड़ी छोड़ दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने इस लापरवाही और संदिग्ध लेन-देन के मामले को गंभीरता से लिया। थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और प्रधान आरक्षक तैजान ध्रुव को निलंबित कर दिया गया।विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और गाड़ी के नंबर के आधार पर आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




