रायपुर में थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की 4 दिन बाद मौत, पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद को जलाया था जिंदा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को जिंदा जला लिया। गंभीर हालत में भर्ती महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

यह दर्दनाक मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 10 सितंबर को पति-पत्नी के विवाद के बाद पीड़िता महिला थाने पहुंची थी। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हालत में थाने के अंदर घुस गई।

रायपुर में थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की 4 दिन बाद मौत, पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुद को जलाया था जिंदा

थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा और दौड़कर पानी डालकर आग बुझाई। मगर तब तक छाती और पेट का हिस्सा गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे तुरंत DKS अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई।

पीड़िता की बहन ने बताया कि महिला की शादी 2020 में शिवम गोस्वामी से लव मैरिज के जरिए हुई थी। शादी के बाद से ही पति लगातार उसे प्रताड़ित करता था। वह जुआ-सट्टा खेलता और घर आकर मारपीट करता। कई बार धमकी देता कि तुम्हारे परिवार को चाकू मार दूंगा या घर में आग लगा दूंगा।

बहन ने बताया कि दिवाली के पहले तो उसने सिर भी फोड़ दिया था। आधी रात को घर से बाहर निकाल देता और कहता कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी हुई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

घटना वाले दिन भी पति से झगड़े के बाद महिला थाने पहुंची थी। वहां उसने अपनी जिंदगी खत्म करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, लेकिन वह अब तक फरार है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J