रायपुर में महिला थाने के बाहर पत्नी ने पति के जुल्मों से तंग आकर लगाई खुद को आग! दोनों ने की थी लव मैरिज , हालत गंभीर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर के महिला थाने में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। एक महिला, जो पति के जुल्मों से तंग आ चुकी थी, ने थाने के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया। चीखते-चिल्लाते हुए वह थाने के अंदर दौड़ी, लेकिन पुलिसकर्मियों की तत्परता ने उसकी जान बचा ली।

यह घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच घटी। पीड़िता वर्षा गोस्वामी अपने पति शिवम गोस्वामी के साथ चल रहे आपसी विवाद को सुलझाने के लिए काउंसलिंग के लिए थाने आई थी। लेकिन, अचानक उसने बाहर बैठे-बैठे खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली और चीखते हुए थाने के अंदर भागी।

रायपुर में महिला थाने के बाहर पति के जुल्मों से तंग महिला ने खुद को आग लगाई, पुलिस ने बचाया।

थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए फुर्ती दिखाई। उन्होंने तुरंत पानी और कपड़ों की मदद से आग पर काबू पाया। इस हादसे में महिला के शरीर का कुछ हिस्सा और कपड़े जल गए। उसे तुरंत रायपुर के डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह गंभीर रूप से झुलस गई है।

महिला की बहन ने बताया कि वर्षा की शादी 5 साल पहले शिवम गोस्वामी से लव मैरिज हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, शादी के बाद से ही शिवम ने वर्षा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रात को उसे घर से बाहर निकाल दिया गया, मारपीट की गई और गर्दन पर लात तक रखी गई। इस जुल्म की वजह से ही वर्षा ने इतना बड़ा कदम उठाया।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने किस ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया। साथ ही, पति-पत्नी के बीच विवाद का सटीक कारण भी सामने नहीं आया है। पुलिस महिला के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J