1.40 करोड़ के कर्ज में डूबे बीजेपी नेता के बेटे की कर्ज से बचने की बड़ी साजिश: कार नदी में फेंक रचा मौत का ड्रामा ,महाराष्ट्र में निकला जिंदा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजगढ़ से हैरान करने वाला मामला – बीजेपी नेता का बेटा जिंदा निकला

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बीजेपी नेता महेश सोनी का बेटा विशाल सोनी, जो पिछले 10 दिनों से लापता था, दरअसल अपनी मौत का ड्रामा रचकर महाराष्ट्र में मजे कर रहा था।

कर्ज से बचने के लिए रची मौत की साजिश
विशाल सोनी पर करीब 1.40 करोड़ रुपए का कर्ज था। ट्रक और पब्लिक व्हीकल की किस्तें न चुका पाने के कारण उसने परिवार के कहने पर यह नकली मौत का खेल खेला। प्लान ये था कि मृत्यु प्रमाणपत्र बन जाए तो बैंकों का कर्जा माफ हो सके।

कर्ज में डूबे बीजेपी नेता के बेटे की बड़ी साजिश


कालीसिंध नदी में शुरू हुआ था रेस्क्यू

5 सितंबर को सूचना मिली कि कालीसिंध नदी में एक कार गिरी है। पुलिस ने गोताखोरों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, कार को क्रेन से बाहर निकाला गया और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। लेकिन कई दिनों तक खोजने के बाद भी बॉडी नहीं मिली।

 पिता ने लगाए थे आरोप, पुलिस ने बदला एंगल
तीन दिन तक नतीजा न मिलने पर पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे एंगल से जांच की और सीडीआर निकलवाए। तभी पता चला कि विशाल महाराष्ट्र में जिंदा है।

महाराष्ट्र से दबोचा गया सच
संभाजीनगर जिले के फर्दापुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने सब सच कबूल कर लिया। उसने बताया कि गोपालपुरा में ढाबे से ट्रक का भाड़ा लिया और कार को नदी में धकेलकर खुद बस पकड़कर इंदौर चला गया। फिर अखबारों की खबर पढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंच गया और वहां शिरडी-शिगनापुर घूमता रहा।

नदी में खोजते रहे ग्रामीण, उधर एश करता रहा बेटा
गांव वाले नदी में 20 किलोमीटर दूर तक शव की तलाश करते रहे। भावनाओं में बहकर हर जगह छानबीन हुई। लेकिन जिस बेटे के लिए यह सब हो रहा था, वह महाराष्ट्र में मजे कर रहा था।

आखिरकार साजिश का खुलासा
जैसे ही उसके पिता ने बताया कि प्लान बेनकाब हो गया है, विशाल ने नाटक बदल दिया। कपड़े फाड़े, धूल में लोटा और फिर महाराष्ट्र पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J