भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर,छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। 18 सितंबर से राजधानी रायपुर और राजिम के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। इस नई ब्रॉड गेज लाइन पर नवा रायपुर अटल नगर, अभनपुर होते हुए ट्रेन राजिम तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद राजिम से हरी झंडी दिखाकर इस सेवा की शुरुआत करेंगे।
स्टॉपेज और टाइम टेबल जारी
रेलवे ने रायपुर-राजिम मेमू ट्रेन की समय-सारिणी भी जारी कर दी है। इस ट्रेन का ठहराव मंदिरहसौद, सीबीडी, केन्द्री, अभनपुर, मानिकचौरी और राजिम में होगा। यात्रियों को अब तेज, सुरक्षित और सुलभ यात्रा का विकल्प मिलेगा।
स्टेशन पर तैयारियां पूरी
शनिवार को रायपुर रेल मंडल के एडीआरएम बजरंग अग्रवाल और सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने राजिम स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पार्किंग, आगंतुकों की एंट्री, मंच और मुख्य अतिथियों के बैठने की तैयारियां देखी गईं। 18 सितंबर को सुबह 11 बजे समारोह के साथ इस सेवा का शुभारंभ होगा। इस मौके पर सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे।
यात्रियों और व्यापार को फायदा
राजिम को अब सीधे ब्रॉड गेज नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। इससे रायपुर और अन्य बड़े शहरों तक आसान रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। इस रेल सेवा से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि कृषि, व्यापार, पर्यटन और तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस ट्रेन सेवा से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




