दिव्यांग बेटे की शराब की लत व विवाद से परेशान मां ने पेट्रोल डालकर बेटे को जिंदा जलाया, हुई मौत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया युवक इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गया।

पूरा मामला अटल आवास कॉलोनी, पेण्ड्री का है। जानकारी के मुताबिक, मृतक विरेन्द्र साहू अपने परिवार के साथ यहां रहता था। वह शराबखोरी और गाली-गलौज की आदत से घरवालों को लंबे समय से परेशान कर रहा था। इसी तनाव ने आखिरकार मां सुहागा बाई को खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया

Rajnandgaon Atal Awas Colony Maa ne Beta ko Petrol Dal Kar Jalaya IMAGE

घटना 22 सितंबर की सुबह की है। जब घर में विवाद हुआ, उसी दौरान बहू हिना साहू बच्चों को स्कूल छोड़ने बाहर गई थी। तभी मौके का फायदा उठाकर सुहागा बाई ने बेटे विरेन्द्र पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।

पड़ोसियों के शोर मचाने पर पत्नी हिना घर लौटी और पानी डालकर आग बुझाई। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से विरेन्द्र को शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

लालबाग थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी मां की तलाश शुरू की। आखिरकार गांधी चौक इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सुहागा बाई ने स्वीकार किया कि वह बेटे की शराब और गाली-गलौज की आदत से वर्षों से परेशान थी, इसलिए उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी मां को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J