विज्ञापन

ऐसी रील आपने आज तक नहीं देखी होगी! रील बनाने के चक्कर में मेट्रो की छत उखाड़ी, स्टंटबाज़ खुद गिरा धड़ाम से – VIDEO देख हंसी नहीं रुकेगी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया की दीवानगी ने फिर करवाई एक युवक की फजीहत — इस बार मेट्रो की छत ही उखाड़ डाली!

आजकल का रील्स का ज़माना है। हर कोई चाहता है कि उसका वीडियो वायरल हो, लाइक्स की बरसात हो।लेकिन इसी चक्कर में कई बार लोग अपनी ही मज़ाक बना बैठते हैं

ताजा मामला एक वायरल वीडियो से सामने आया है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे।
यह वीडियो एक मेट्रो ट्रेन का है, जहां एक युवक ने स्टंट दिखाने के चक्कर में खुद को बुरी तरह गिरा लिया और मेट्रो को भी नुकसान पहुंचा डाला।

मेट्रो में किया चमगादड़ जैसा स्टंट, छत उखाड़ दी

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में यात्री सामान्य ढंग से सफर कर रहे हैं।तभी एक युवक अचानक उठता है और मेट्रो के छत में लगी रॉड को पकड़कर चमगादड़ की तरह उल्टा लटक जाता है।

Viral Metro Video | युवक ने रील बनाते हुए मेट्रो की छत गिरा दी

शुरुआत में लोग सोचते हैं कि कोई नया ट्रेंड होगा...
लेकिन अगले ही पल भारी-भरकम युवक का वजन मेट्रो की छत के पैनल को सह नहीं पाता। छत का हिस्सा उखड़कर गिर पड़ता है और उसके साथ स्टंटबाज़ भी धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है।

वीडियो हुआ वायरल, कमेंट्स में जमकर उड़ाई गई खिल्ली

यह वीडियो @indianmeenukhan नाम की सोशल मीडिया ID से X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया –"रील बनाने के चक्कर में क्या-क्या कर बैठते हैं लोग... इसने तो मेट्रो की छत ही गिरा दी!"

VIDEO -


वीडियो पर आए कमेंट्स भी उतने ही मजेदार हैं।
एक यूज़र ने लिखा – "भाई को लगा मेट्रो जिम है, यहां पुल-अप्स मार लेगा!"
दूसरा बोला – "इतनी ताकत पढ़ाई में लगाई होती तो आज IAS होता!"

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

लोगों ने बताया खतरनाक, मेट्रो प्रबंधन पर उठे सवाल

कुछ यूज़र्स ने इस हरकत को मजाक से ज्यादा खतरनाक बताया।कहा कि ऐसी स्टंटबाज़ी से न सिर्फ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है,बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडराने लगता है।

कई लोगों ने कमेंट किया कि अब मेट्रो वाले टिकट के साथ सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लेंगे।

📢 सोशल मीडिया की दौड़ में खुद की समझदारी न गंवाएं!
एक मजेदार रील की कीमत अगर सरकार की संपत्ति और आपकी इज्ज़त से चुकानी पड़े,
तो समझ लीजिए — वायरल होना हमेशा जीत नहीं होता।


विज्ञापन




यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla