सचिन पायलट का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैलियों में दिखाएंगे ताकत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की सियासत इन दिनों गर्म है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। इस दौरान वे 8 जिलों में होने वाले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान का हिस्सा बनेंगे।

16 सितंबर को वे झारसुगुड़ा एयरपोर्ट से रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा में शामिल होंगे। शाम 5.30 बजे रायगढ़ से कोरबा के लिए रवाना होंगे। रात 7.30 बजे कोरबा में रैली और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेंगे।

सचिन पायलट का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा: 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैलियों में दिखाएंगे ताकत
17 सितंबर की सुबह वे कोरबा से बिलासपुर जिले के रतनपुर रवाना होंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर में तखतपुर और फिर मुंगेली पहुंचेंगे, जहां रैली और पदयात्रा करेंगे। शाम 4 बजे मुंगेली से बेमेतरा रवाना होंगे और 4.30 बजे बेमेतरा में रैली करेंगे। रात 8 बजे राजनांदगांव पहुंचने का कार्यक्रम है।

तीसरे दिन यानी 18 सितंबर को पायलट राजनांदगांव और दुर्ग जिले में रहेंगे। सुबह 11 बजे राजनांदगांव में रैली और पदयात्रा करेंगे। दोपहर 12.30 बजे दुर्ग पहुंचकर सभा करेंगे और 2.45 बजे भिलाई में रैली में शामिल होंगे।

इस पूरे दौरे के दौरान सचिन पायलट जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू होंगे। वे पीसीसी के कामकाज की समीक्षा करेंगे और ब्लॉक कमेटियों के कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। हाल ही में पार्टी में अंदरूनी मतभेद को लेकर जो आरोप-प्रत्यारोप हुए थे, उन पर भी उनकी नज़र रहेगी।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J