भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गणेश विसर्जन की खुशियां मातम में बदलीं, कार ने रौंदे श्रद्धालु
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से रविवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर आई। ग्राम पंचायत ढेलसरा के आमाटोली में गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में एक कार घुस गई। इस घटना में एक मासूम की जान चली गई, जबकि 8 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।
शाम 4 बजे निकली थी विसर्जन रैली, XUV ने मचाया कोहराम
यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आमाटोली गांव में गणेश पूजन के बाद रविवार शाम करीब 4 बजे गणेश विसर्जन रैली निकाली गई थी।डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु जब मांड नदी की ओर बढ़ रहे थे, तभी तेज रफ्तार XUV कार भीड़ में जा घुसी। कार में सवार अमित सिदार और उसका दोस्त रैली में शामिल होने पहुंचे थे। हादसे में शामिल गाड़ी उसी की थी।
मासूम रितेश की मौत, बाकी घायलों का इलाज जारी
इस हादसे में 6 साल के रितेश पैकरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत सीएचसी सीतापुर से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।बाकी घायलों में संध्या (22), सूरजमनी (24), अनाया (7), अनीता (45), दिव्यासी (5), आसना (2), कान्ता (40) और कल्पना (5) शामिल हैं। सभी का इलाज सीतापुर में चल रहा है।
चालक ने किया सरेंडर, लेकिन कार मालिक अब भी फरार
हादसे के तुरंत बाद कार चालक वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।वहीं, कार मालिक उदित गुप्ता अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि विसर्जन समिति ने इस रैली की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी थी, जिससे स्थिति और बेकाबू हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
SP बोले – जांच जारी
सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने बताया कि विसर्जन जुलूस के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई। एक बच्चे की जान चली गई और कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। चालक को हिरासत में ले लिया गया है, जांच जारी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




