छग में नाबालिग के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला! दोस्त के साथ लौट रही लड़की के साथ दरिंदगी , सरपंच का भतीजा समेत 4 गिरफ्तार!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नशे में डूबे दरिंदों ने तोड़ी इंसानियत की सारी हदें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने नशे की हालत में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने बतौली थाना क्षेत्र को सुर्खियों में ला दिया है। स्थानीय लोग इस क्रूरता से गुस्से में हैं और इंसाफ की मांग कर रहे हैं।  

क्या है पूरा मामला?

सोमवार, 1 सितंबर की देर शाम को यह वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, 16 साल की एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह से बेलकोटा की ओर लौट रही थी। रास्ते में बेलकोटा नर्सरी के पास चार युवक शराब के नशे में धुत्त थे। इनमें से एक सरपंच का भतीजा भी शामिल था। नाबालिग को देखते ही उनकी नीयत बिगड़ गई। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को धमकाते हुए नर्सरी की ओर खींच ले गए।  

सरगुजा के बतौली में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
                                   

दोस्त को बंधक बनाकर की मारपीट

आरोपियों ने पहले लड़की के दोस्त को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद चारों ने मिलकर नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत्य में एक नाबालिग आरोपी भी शामिल था। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पहचान लिया, जिसके आधार पर उसने अगले दिन, मंगलवार को बतौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।  

पुलिस ने दिखाई तत्परता, चारों गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई। बुधवार को चारों आरोपियों—विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा, संजय खेस (सभी बेलकोटा निवासी) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। सरगुजा ASP अमोलक सिंह ने बताया कि पुलिस ने पास्को एक्ट की धारा 4, 6 और BNS की धारा 70(2) के तहत मामला दर्ज किया। तीन आरोपियों को अंबिकापुर कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है।  


विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

स्थानीय लोगों में आक्रोश 

बतौली और आसपास के इलाकों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी वारदातें होती रहेंगी? सरगुजा की शांत वादियों में ऐसी क्रूरता ने सभी को सकते में डाल दिया है।  


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK