भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और भोजन की शुद्धता को लेकर अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही सभी स्कूलों और छात्रावासों की रसोई व डाइनिंग स्पेस में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
हाल ही में सुकमा जिले के पकेला पोटाकेबिन स्कूल में बच्चों के भोजन में फिनाइल मिलाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन हरकत में आया और मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने इस संबंध में 10 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये आदेश सभी जिलों के अधिकारियों तक भेज दिए गए हैं।
निर्देशों के मुताबिक—
बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन में किसी भी गड़बड़ी की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।
प्रत्येक जिले में खाद्य सुरक्षा की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा।
रसोई और भोजन परोसने के स्थान पर अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश सख्त वर्जित रहेगा।
स्कूल और छात्रावासों में प्राथमिक चिकित्सा किट व विषहर औषधियां अनिवार्य रूप से रखनी होंगी।
खाने से पहले शिक्षक और वार्डन रोज भोजन चखेंगे और उसका प्रमाण पत्र देंगे।
खाद्य भंडारण को लेकर भी सख्ती बरती गई है। फिनाइल, कीटनाशक, डिटर्जेंट, केरोसिन जैसी खतरनाक चीजों को भोजन क्षेत्र से दूर रखना होगा। वहीं, अनाज, दाल और तेल जैसे खाद्य पदार्थ ताले और सीलबंद कंटेनरों में ही रखे जाएंगे।
मुख्य सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, आदिम जाति व अनुसूचित जाति विकास विभाग समेत सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही हर स्कूल और छात्रावास में अभिभावक-शिक्षक निगरानी समिति बनाई जाएगी, जो समय-समय पर बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा की समीक्षा करेगी।
आपातकालीन हालात से निपटने के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय, मॉक ड्रिल और किसी भी गड़बड़ी की तुरंत पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
अब बच्चों के भोजन की सुरक्षा को लेकर सरकार की यह पहल स्थानीय अभिभावकों को भी राहत देगी। यह कदम न केवल बच्चों की जान की हिफाजत करेगा, बल्कि स्कूलों में पारदर्शिता भी लाएगा।
आप इस फैसले पर क्या सोचते हैं? स्थानीय खबरों से जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




