शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का सख्त आदेश : आदेश न मानने पर अधिकारियों को फटकार, DEO-BEO दफ्तरों से वर्षों से जमे बाबुओं को हटाने के निर्देश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर,छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव गुरुवार को एक्शन मोड में दिखे। मंत्रालय से आदेश जारी होने के बावजूद अमल न होने पर उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

मंत्री यादव ने साफ कहा कि सिर्फ खानापूर्ति नहीं चलेगी, आदेश का पालन हर हाल में होना चाहिए। बैठक में उन्होंने विभाग के सभी विंग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव – समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फटकार

गुजरात दौरे से लौटने के बाद शिक्षा मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक ली। इसी दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्षों से DEO और BEO दफ्तरों में जमे बाबुओं और अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए।

बैठक में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) पर भी गाज गिरी। मंत्री यादव ने नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी दोहराया कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आदेश का पालन न करने वाले अधिकारियों को तुरंत नोटिस दिया जाएगा।

इससे पहले भी मंत्री गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए थे। लेकिन जब उन्हें पालन में ढिलाई नजर आई तो गुरुवार को उन्होंने बैठक में दोबारा सख्त रुख अपनाया।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J