दुर्ग के शिवनाथ नदी में मासूम को बचाने कूदा युवक, तेज धार में बहा – 24 घंटे से लापता, SDRF की तलाश जारी!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  शिवनाथ नदी में मासूम को बचाया, लेकिन खुद बह गया युवक – 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पुलगांव थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी के पुल पर खेलते समय 12 साल का एक बच्चा नदी में गिर गया।

मौके पर मौजूद योगेंद्र ठाकुर ने दिखाई बहादुरी, पर खुद हो गया लापता

घटना के वक्त वहां मौजूद 28 वर्षीय योगेंद्र ठाकुर और उनके एक साथी ने बिना वक्त गंवाए नदी में छलांग लगा दी। साथी युवक ने किसी तरह बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन योगेंद्र तेज धार में बह गए।

दुर्ग के शिवनाथ नदी में मासूम को बचाने कूदा युवक, तेज धार में बहा

SDRF और पुलिस की टीम मौके पर, तलाश में झोंकी ताकत

जैसे ही सूचना मिली, पुलगांव पुलिस और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। SDRF के जवान हबीब खान के अनुसार, नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है, जिससे सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं।

परिवार और गांववाले डटे हैं नदी किनारे, आंखें टिकी हैं योगेंद्र पर

मंगलवार शाम से ही योगेंद्र के परिजन और गांववाले शिवनाथ नदी के किनारे डटे हुए हैं। सबकी नजरें नदी की लहरों पर टिकी हैं – उम्मीद बस एक ही है, योगेंद्र का कोई सुराग मिले।

                                                                                   विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

प्रशासन ने दिलाया भरोसा

स्थानीय लोगों ने योगेंद्र की बहादुरी को सलाम किया। उन्होंने कहा – “उसने अपनी जान की परवाह किए बिना एक बच्चे की जान बचा ली।” प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया है। SDRF और पुलिस की टीम पिछले 24 घंटे से लगातार तलाश कर रही है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK