दुर्ग की शिवनाथ नदी में हादसा: दोस्तों संग घूमने गए युवक की पैर फिसलने से डूबकर मौत, 16 घंटे बाद मिला शव..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। अहिवारा क्षेत्र स्थित शिवनाथ नदी में पैर फिसलने से एक युवक तेज बहाव में बह गया और उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय दविंदर सिंह रंधावा अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे घूमने गया था। दुर्ग-धमधा मुख्य मार्ग पर बने छोटे पुल पर खड़े होकर बातचीत करते समय उसका पैर फिसल गया और वह नीचे 20 फीट गहरे पानी में जा गिरा।

दुर्ग की शिवनाथ नदी में युवक डूबा, पैर फिसलने से हुआ हादसा।

दविंदर अहिवारा वार्ड क्रमांक 11, गुरुद्वारा के पीछे का रहने वाला था। दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शाम 7 बजे एसडीआरएफ को खबर दी गई और रात 8 बजे टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।

सोमवार सुबह एसडीओपी अलेक्जेंडर कीरो की निगरानी में एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम ने तलाश शुरू की। करीब 10 बजे युवक का शव नदी से बरामद किया गया।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है 

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J