भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र) शिवपुरी की धरती पर एक ऐसी घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक किसान ने गुस्से में आकर 12 बेजुबान भैंसों पर ऐसा जुल्म ढाया कि सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। कुल्हाड़ी से इन भैंसों के थन काट दिए गए, सिर्फ इसलिए क्योंकि वे खेत में घुस गई थीं। यह क्रूरता मायापुर थाना क्षेत्र के शेरगढ़ मजरा में हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
दरअसल, यह दिल दहलाने वाली घटना शेरगढ़ मजरा गांव की है। स्थानीय निवासी कृपाल सिंह गुर्जर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 10 भैंसें, भैयालाल लोधी की एक भैंस और लखन कुमार शर्मा की एक भैंस गांव के पठार पर चर रही थीं। चरते-चरते ये भैंसें पास के खेत में चली गईं, जो शिवदयाल लोधी का था। खेत में थोड़ी-सी फसल खराब होने से शिवदयाल आगबबूला हो गया। उसने अपने दो बेटों, टीकाराम लोधी और अनिल लोधी के साथ मिलकर भैंसों को पकड़ा और कुल्हाड़ी से उनके थन काट दिए।
इस बर्बरता के बाद घायल भैंसें खून से लथपथ अपने मालिकों के पास पहुंचीं। यह नजारा देखकर मालिकों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्होंने भैंसों का इलाज शुरू कराया और मायापुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिवदयाल और उसके बेटों के खिलाफ बीएनएस की धारा 325 के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच शुरू हो चुकी है और इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। स्थानीय लोग इस क्रूरता से स्तब्ध हैं और बेजुबानों के साथ हुई इस नाइंसाफी पर गुस्सा जता रहे हैं।आखिर बेजुबान जानवरों का क्या कसूर था?
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




