भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर एक अनोखा विरोध देखने को मिला।
ग्राम सुढ़हेला निवासी विश्वनाथ भारद्वाज ने बिजली बिल की मनमानी से परेशान होकर सीधे कलेक्टर कार्यालय का रुख किया — लेकिन अंदाज़ कुछ ऐसा था कि हर कोई देखता रह गया।
विश्वनाथ अपने गले में बिजली का स्मार्ट मीटर लटकाए हुए पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर विरोध दर्ज कराया।
उनका आरोप है कि पिछले आठ महीनों से उन्हें कोई बिजली बिल नहीं थमाया गया था, और अचानक एक दिन 22,000 रुपए का बिल थमा दिया गया।
उन्होंने बताया कि जब उनके घर में पुराना मीटर था, तब महीने का बिल कभी भी 200 रुपए से ज्यादा नहीं आता था\ लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद विभाग की ओर से लगातार 8 महीने तक कोई बिल नहीं भेजा गया।
फिर एक झटके में थमा दिया गया 22 हजार का बिल, जिसने उन्हें 'बिजली के झटके' से भी बड़ा झटका दे दिया।इस भारी-भरकम बिल के खिलाफ उन्होंने शांतिपूर्ण लेकिन प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया, ताकि अधिकारी उनकी बात पर ध्यान दें।
गांव के लोग भी इस प्रदर्शन से हैरान हैं और विभाग से पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
इस मुद्दे पर अभी तक बिजली विभाग की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




