छग : देह व्यापार की मंडी बना स्पा सेंटर! संदिग्ध हालत में 6 लड़कियां पकड़ी गईं , युवतियों से पूछताछ जारी, कौन है असली मास्टरमाइंड?


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  स्पा सेंटर के नाम पर गंदा खेल! पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा

(छग) बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।

इस रेड में पुलिस ने संदिग्ध हालत में 6 युवतियों को पकड़ा, जिन्हें पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।सूत्रों के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है।

बिलासपुर के स्पा सेंटर में छापा, देह व्यापार का शक – 6 युवतियां हिरासत में

सूचना की गंभीरता को देखते हुए CSP के नेतृत्व में टीम गठित की गई और तुरंत शाम के वक्त छापा मारा गया।

 रेड के दौरान स्पा सेंटर के अंदर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई। मौके से पकड़ी गई युवतियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं, जिन पर आगे की जांच जारी है।

 अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि
– इस नेटवर्क को कौन चला रहा था?
– और इसमें और कौन-कौन शामिल है?

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

पूछताछ पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर किसी की मिलीभगत तो नहीं रही।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब शहर के अन्य ऐसे सेंटरों पर भी नजर रखने की तैयारी में है।

ऐसी ही खुलासों और सच से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें |


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK