छग में पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा! अवैध संबंध की वजह से की गयी थी हत्या, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) तखतपुर में हुए पुजारी की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में परसाकापा के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने सिर्फ 12 घंटे के भीतर इस हत्या में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में पाठ बाबा मंदिर के परिसर में पुजारी की लाश खून से लथपथ मिली थी। सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान भी थे। पुलिस, डॉग स्कॉड और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसएसपी राजनेश सिंह भी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे।

अवैध संबंध की वजह से की गयी थी हत्या, 12 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

जांच में पता चला कि हत्या का कारण पुजारी और आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के बीच अवैध संबंध था। ये संबंध मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान बन गया था। इसके बाद आरोपी सुरेश और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो चुका था। इस अवैध संबंध के चलते आरोपी को पुजारी से बैर था।

हत्या की रात आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर पुजारी को मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने बाहर बुलाया। बाद में ईंट और सस्पेंशन पाइप से हमला कर पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और ACCU टीम की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

                                                             विज्ञापन

तखतपुर के लोगों को पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से राहत मिली है। स्थानीय जनता सुरक्षा को लेकर सजग है और पुलिस से सहयोग कर रही है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK