छग : छोटी बच्ची पर बेरहम टीचर का जुल्म! टॉयलेट जा रही थी, डंडे मारे और 100 बार उठक-बैठक कराई! बच्ची का पैरों में खड़ा होना हुआ मुश्किल..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मासूम पर बरसाया गया कहर, टॉयलेट जाना भी बना सजा का कारण

(छग) सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रतापगढ़ के डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा को उसकी शिक्षिका ने केवल इसलिए पीट दिया क्योंकि वह टॉयलेट जा रही थी।

बच्ची को डंडे मारे, फिर 100 बार उठक-बैठक की सजा

7 साल की समृद्धि गुप्ता जब टॉयलेट जा रही थी, तभी शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया। बिना कुछ सोचे-समझे उसे कक्षा में लाकर पहले दो डंडे मारे और फिर 100 बार उठक-बैठक करने की सजा दे दी।

मासूम ने जैसे-तैसे सजा पूरी की, लेकिन उसके शरीर का दर्द अब भी खत्म नहीं हुआ। बच्ची की हालत यह हो गई कि अब वह अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पा रही है।

7 साल की मासूम छात्रा को टीचर ने दी क्रूर सजा, दर्द से कराह रही बच्ची की तस्वीर | Teacher Punished Student News

गोद में लेकर पहुंचा पिता SP ऑफिस

पिता मनोज गुप्ता, जो अंबिकापुर में काम करते हैं, ने जैसे ही अपने भाई के कॉल पर बेटी की हालत जानी, उसे तुरंत लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की मांसपेशियों में खिंचाव है, जिससे वह चल-फिर नहीं पा रही।

इसके बाद बच्ची के पिता उसे गोद में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

बच्ची की आपबीती: "मैं तो बस टॉयलेट जा रही थी..."

बच्ची ने रोते हुए बताया कि वह टॉयलेट जा रही थी, तभी टीचर ने उसे रोक लिया और बिना कुछ पूछे डंडे मारे। फिर जबरदस्ती 100 बार उठक-बैठक करवाई। दर्द इतना है कि अब वह खड़ी भी नहीं हो पा रही।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

स्कूल और शिक्षा विभाग पर भी सवाल

बच्ची के पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल से भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन शिक्षिका ने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया। वहीं डीईओ का कहना है कि उन्हें अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

परिवार की पीड़ा: गांव से पढ़ने आई बच्ची अब डरी-सहमी

समृद्धि गुप्ता अपने बड़े चाचा के घर रहकर पढ़ाई करती है। अब वो डरी हुई है और स्कूल जाने से घबरा रही है। परिवार का कहना है कि इतनी छोटी बच्ची के साथ इस तरह की सख्ती अमानवीय है।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK