दुर्ग में तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड को मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के धमधा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। 31 अगस्त की सुबह तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पीछे से एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

धमधा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे लखन धनकर अपने टीवीएस मोपेड से नंदवाय खार देवकर रोड से वापस अपने घर नंदेली जा रहे थे। तभी पीछे से तेज और लापरवाही से आती मोटरसाइकिल (एसपी साइन CG 07 BJ 4775) ने जोरदार ठोकर मार दी।

दुर्ग में तेज रफ्तार बाइक ने मोपेड को मारी ठोकर, बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत!

घटना की खबर मृतक के पुत्र तोरण धनकर को आसपास से गुजर रहे लोगों ने दी। सूचना मिलते ही तोरण तुरंत मौके पर पहुंचा, जहां उन्होंने देखा कि उनके पिता लखन धनकर के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

मौके पर मौजूद मोटरसाइकिल चालक को धमधा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तोरण धनकर की रिपोर्ट पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 184-MOT और 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है और वे प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

विज्ञापन

इस तरह के हादसों से बचाव के लिए हमें सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।हमारा निवेदन है कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहे|


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK