बिलासपुर से रायगढ़ जा रही ट्रेन में महिला के बैग से 9 लाख के जेवर चोरी, जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू की..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेलवे यात्रियों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों में है। बिलासपुर से रायगढ़ जा रही टिटिलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही महिला से करीब 9 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। वहीं दूसरी ओर, दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चिट्टा तस्करी से जुड़े 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ट्रेन में महिला से 9 लाख के जेवर चोरी

जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ रेलवे में पदस्थ सुंदरलाल साहू की पत्नी राजकुमारी साहू 23 सितंबर को ट्रेन में सवार हुई थीं। उन्होंने बैग सीट के नीचे रखा, तभी सामने बैठे युवक ने बार-बार बैग ऊपर रखने की सलाह दी। महिला ने उसकी बात मान ली।

टिटिलागढ़ पैसेंजर ट्रेन में महिला के बैग से 9 लाख के जेवर चोरी की घटना IMAGE

कुछ देर बाद गतौरा स्टेशन से ट्रेन आगे बढ़ी तो दो युवक उसी सीट के पास आकर बैठ गए और थोड़ी देर में उतर गए। इसके बाद वही युवक, जिसने महिला को बैग ऊपर रखने के लिए कहा था, अगली स्टेशन पर उतर गया।

रायगढ़ पहुंचकर जब महिला ने बैग खोला तो 7 तोला सोना और 21 तोला चांदी के जेवर गायब थे। इसमें हार, मंगलसूत्र, चेन, झुमके और पायल जैसे आभूषण शामिल थे। पीड़िता ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 9 लाख बताई, लेकिन जीआरपी ने इसे मात्र 2.70 लाख रुपये का माना और मामला दर्ज किया।

जीआरपी रायगढ़ ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की डायरी बिलासपुर जीआरपी को भेजी गई है, क्योंकि घटना गतौरा स्टेशन के आसपास हुई मानी जा रही है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और यात्रियों के बयान के आधार पर संदिग्धों की तलाश चल रही है।

इस चोरी ने एक बार फिर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि चोरों का गिरोह ट्रेन में संगठित तरीके से सक्रिय है। पहले एक व्यक्ति भरोसा जीतता है और फिर साथी चोरी कर भाग जाते हैं।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J