भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई, सड़कों पर बिना हेलमेट दौड़ रहे वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के तहत महज दो दिनों में 250 चालान काटे गए और 1 लाख 12 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड, जो मुर्गा चौक सेक्टर-1 से सेक्टर-9 चौक तक फैली है, उसे ‘ग्रे स्पॉट’ जोन घोषित किया गया है। इस सड़क पर बिना हेलमेट गाड़ी चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस की विशेष टीम लगातार जांच कर रही है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम केवल दंड देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने के लिए उठाया गया है। हेलमेट न पहनने की लापरवाही कई बार सड़क हादसों को न्योता देती है, इसलिए “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है।
गुरुवार को पुलिस टीम ने जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया और प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट पहुंचे वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए।
👉 ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे खुद भी हेलमेट पहनें और परिवार व बच्चों को भी इसकी आदत डालें। आपकी सतर्कता ही सड़क पर जीवन को सुरक्षित बना सकती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




