भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ट्रंप ने जताई नाराजगी, बोले- भारत और रूस अब चीन के पाले में
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने शुक्रवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा—
"लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा हो।"
इस बयान के बाद राजनयिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, लेकिन भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर कोई टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया।
भारत पर 50% टैरिफ, रिश्तों में आई तल्खी
बीते कुछ समय में ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के बाद से
दोनों देशों के रिश्तों में खटास देखने को मिली है।भारत समेत कई अन्य देशों पर टैरिफ का मामला अमेरिकी कोर्ट में विचाराधीन है।
ट्रंप बोले- टैरिफ नहीं लगाया तो अमेरिका को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान
गुरुवार को अदालत में ट्रंप ने कहा कि भारत पर उच्च टैरिफ लगाना जरूरी था,नहीं तो अमेरिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता।उन्होंने तर्क दिया कि भारत पर लगाया गया टैरिफ रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की दिशा में एक कदम था,क्योंकि भारत रूसी तेल खरीद कर उसे सस्ते दामों में बेच रहा था, जिससे पुतिन को फायदा हो रहा था।
सुप्रीम कोर्ट में अपील, निचली अदालत के फैसले को दी चुनौती
4 सितंबर को ट्रंप ने अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट में एक अपील दाखिल की।उन्होंने निचली अदालत के उस फैसले को चुनौती दी, जिसमें कहा गया था कि ट्रंप विदेशी सामानों पर मनमाने टैरिफ नहीं लगा सकते। उनका कहना था कि अगर यह फैसला बरकरार रहा, तो जापान, दक्षिण कोरिया और यूरोपीय यूनियन के साथ की गई व्यापार वार्ताएं भी खतरे में पड़ जाएंगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
ट्रंप का आरोप- भारत हमें टैरिफ लगाकर मार रहा है
3 सितंबर को एक रेडियो शो में ट्रंप ने कहा—
"भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश अपने ऊंचे टैरिफ से अमेरिका को मार रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि भारत पहले दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाला देश था, लेकिन जब हमने टैरिफ लगाया, तो भारत ने 0% टैरिफ का ऑफर दिया।
विज्ञापन
टैरिफ से मिला ऑफर, लेकिन ट्रंप बोले- अब बहुत देर हो चुकी
ट्रंप ने दावा किया कि अगर अमेरिका टैरिफ नहीं लगाता, तो भारत ऐसा ऑफर कभी नहीं देता। उन्होंने इसे अमेरिका की आर्थिक मजबूती के लिए जरूरी कदम बताया। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वे भारत पर लगे टैरिफ कम नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




