भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गोरा करने के बहाने पत्नी को जलाया, कोर्ट ने सुनाई फांसी
राजस्थान के उदयपुर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मावली कोर्ट ने उस पति को फांसी की सजा सुनाई है, जिसने अपनी ही पत्नी को "काली और मोटी" कहकर ताने मारते हुए केमिकल से जिंदा जला डाला।
8 साल बाद मिला इंसाफ, पत्नी के बयान ने खोली सारी सच्चाई
यह मामला 24 जून 2017 का है, जब किशनदास उर्फ किशनलाल ने अपनी पत्नी लक्ष्मी को बेरहमी से मार डाला। वो उसे बार-बार काली और मोटी कहकर अपमानित करता था। एक रात उसने कहा कि वह गोरी होने की दवा लाया है और उसी बहाने लक्ष्मी पर एक बदबूदार केमिकल डाल दिया। इसके बाद अगरबत्ती से आग लगा दी और दरवाजा खोलकर भाग गया।
सास-ससुर ने बुझाई आग, लेकिन नहीं बच सकी लक्ष्मी
लक्ष्मी की चीख सुनकर उसके सास-ससुर और ननद दौड़े। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लक्ष्मी ने अपनी आखिरी सांस लेने से पहले कार्यपालक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया और अपने पति को दोषी बताया।
वल्लभनगर थाने में दर्ज हुआ केस, 14 गवाहों ने खोली पोल
वल्लभनगर पुलिस ने किशनदास को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया। जांच के बाद मावली कोर्ट में चालान पेश किया गया। अपर लोक अभियोजक दिनेशचंद्र पालीवाल ने 14 गवाहों और 36 दस्तावेजों के साथ केस को मजबूती से रखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
मृतका का बयान बना सबसे मजबूत सबूत
लक्ष्मी का मृत्युकालिक बयान, FSL रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट्स इस केस में निर्णायक साबित हुए। कोर्ट ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी पाया और फांसी की सजा सुनाई। साथ ही ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया गया। आरोपी को धारा 304B से बरी कर दिया गया।
तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक मौत न हो"
जज राहुल चौधरी ने अपने फैसले में लिखा कि आरोपी ने जो किया, वह सिर्फ अपनी पत्नी के साथ नहीं बल्कि पूरी मानवता के खिलाफ था। ऐसे अपराधों में नरमी समाज को गलत संदेश देती है, इसलिए कठोरतम सजा देना ही न्याय है।
विज्ञापन
"यह कृत्य माफ़ी के लायक नहीं" – अभियोजन पक्ष
अपर लोक अभियोजक ने कहा कि आरोपी को सुधारा नहीं जा सकता, वह समाज में दोबारा रहने लायक नहीं है। उसका अपराध रोंगटे खड़े कर देने वाला है और उसे सजा मिलनी ही चाहिए।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




