खुशखबरी! केंद्र सरकार ने 25 लाख महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन देने का ऐलान किया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना का विस्तार करते हुए 25 लाख महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन देने की मंजूरी दी है। यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह कदम माताओं और बहनों को खुशियां देगा और साथ ही महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करेगा।

उज्ज्वला योजना में 25 लाख महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन मिलेगा

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि इन नए 25 लाख कनेक्शनों के जुड़ने से उज्ज्वला परिवार के सदस्य अब 10.60 करोड़ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को देवी दुर्गा के समान सम्मान देने की सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

पुरी ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर 2,050 रुपये खर्च करेगी। इसके तहत लाभार्थियों को एलपीजी सिलेंडर के साथ गैस चूल्हा और रेगुलेटर भी मुफ्त मिलेगा।

वर्तमान में उज्ज्वला परिवारों को मोदी सरकार की 300 रुपये की सब्सिडी के साथ सिर्फ 553 रूपये में एलपीजी सिलेंडर रिफिल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह कीमत दुनियाभर के एलपीजी उत्पादक देशों से भी कम है।

उज्ज्वला योजना अब सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण की क्रांति बन चुकी है। आप भी इस खबर को अपने तक सीमित न रखें, इसे दूसरों तक पहुंचाएं और इस बदलाव का हिस्सा बनें।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J