इसे कहते है छप्पर फाड़ मिलना! मजदूरी कर रहे युवक की किस्मत पलटी, एक लॉटरी टिकट से बन गए 35 करोड़ के मालिक!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रोज़गार के लिए घर से हजारों मील दूर गए संदीप कुमार की ज़िंदगी ने एक पल में करवट ली।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले संदीप यूएई में टेक्निशियन की नौकरी कर रहे थे, लेकिन अब वो 35 करोड़ रुपये के मालिक बन चुके हैं।

UAE में मेहनत कर रहे थे, किस्मत ने छू लिया आसमान

30 वर्षीय संदीप कुमार प्रसाद पिछले तीन साल से दुबई ड्राईडॉक्स में मशीनों के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे थे।किसे पता था कि इसी दौरान खरीदा गया एक लॉटरी टिकट उनकी पूरी जिंदगी बदल देगा।

मजदूरी कर रहे संदीप की किस्मत पलटी, एक लॉटरी टिकट से बन गए 35 करोड़ के मालिक!

खरीदा गया टिकट बना करोड़ों का रास्ता

अबू धाबी बिग टिकट सीरीज 278 के तहत संदीप ने 20 और लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप टिकट खरीदा था।टिकट नंबर 200669 ने उन्हें वो सौगात दी, जिसकी उन्हें कल्पना भी नहीं थी।

पहले यकीन नहीं हुआ, फिर खुशियों का ठिकाना नहीं रहा

3 सितंबर को जब लॉटरी ड्रॉ निकला, तो संदीप को यकीन ही नहीं हुआ कि उनका टिकट विजेता निकला है।बार-बार नंबर मिलाने के बाद जब सच सामने आया, तो खुशी के आंसू रोक पाना मुश्किल हो गया।

अब भारत लौटकर पूरे परिवार के सपनों को देंगे उड़ान

संदीप ने बताया कि वो इस रकम से अपने पिता का इलाज, परिवार के लिए बेहतर जिंदगी, और खुद का बिज़नेस शुरू करेंगे।वो शादीशुदा हैं और उनके दो भाई व एक बहन हैं। अब तक विदेश में रहकर पूरे परिवार की जिम्मेदारी अकेले उठाते आए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!

प्रवासी भारतीयों के लिए उम्मीद की एक नई किरण

संयुक्त अरब अमीरात समेत खाड़ी देशों में लाखों भारतीय रोज़ी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
संदीप की कहानी बताती है कि मेहनत के साथ अगर किस्मत साथ दे जाए, तो जिंदगी एक पल में बदल सकती है।

विज्ञापन

ऐसी कहानियां सिर्फ लॉटरी की नहीं, हौसलों और सपनों की भी होती हैं।अगर आप भी विदेश में रह रहे हैं या सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं,तो संदीप की जीत आपको ये याद दिलाए कि कुछ भी मुमकिन है।

इस प्रेरणादायक खबर को ज़रूर शेयर करें और जुड़े रहें ऐसी ही कहानियों के लिए।


यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK