भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा राजनीति विज्ञान परिषद का गठन किया गया जिसमें स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर तथा तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को सम्मिलित किया गया।
भिलाई , इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की संरक्षिका तथा प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने की तथा मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार श्री शिवनाथ शुक्ल थे।कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती पूजा से हुआ तथा सरस्वती वंदना छात्रा कु. लाजो द्वारा की गई|
तत्पश्चात प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम का स्वागत डॉ किरण रामटेके ने , श्री शिवनाथ शुक्ला का स्वागत श्री अमृतेष शुक्ला ने तथा वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ कैलाश शर्मा का स्वागत छात्र सागर रामटेके ने पौधे देकर किया । विभागाध्यक्ष डॉ किरण रामटेके ने स्वागत भाषण में विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी तथा राजनीति विज्ञान परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष कु. कुसुम साहू , उपाध्यक्ष श्री सागर रामटेके , सचिव आरती निषाद तथा सहसचिव कु. अर्चना तिवारी तथा कोषाध्यक्ष कु कोमल मेहरा को बनाया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
तत्पश्चात प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने छात्रों को अनुशासित रहते हुए जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रेस स्वतंत्रता तथा संविधान के अनुच्छेद 19 पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री शिवनाथ शुक्ला ने इस अवसर पर " राजनीति तथा पत्रकारिता" विषय पर छात्र छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया । उन्होंने बताया कि कैसे पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। उन्होंने ईमानदार पत्रकारिता पर जोर दिया ।
विज्ञापन
वर्तमान समय में सोशल मीडिया से राजनीति पर होने वाले व्यापक प्रभाव पर भी उन्होंने चर्चा की। उन्होंने छात्रों का अनुशासित जीवन तथा उसमें नैतिक मूल्यों के महत्व पर भी मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन कु कुसुम साहू ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कु अर्चना तिवारी ने दिया। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्र छात्राएं तथा कला संकाय के सभी प्राध्यापक डॉ संजय दास, श्रीमती सुशीला शर्मा ,श्रीमती कौशल्या शास्त्री , डॉ चांदनी मरकाम आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




