भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति!
आज मंगलवार को देश अपना 15वां उपराष्ट्रपति चुनने जा रहा है। इस पद के लिए एनडीए के 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में कुल 781 सांसद अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
वोटिंग और नतीजे का समय
वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी और इसके बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहला वोट डाल सकते हैं।
BJD और BRS ने बनाई दूरी
इस चुनाव में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजद (BJD) और तेलंगाना के केसीआर की पार्टी बीआरएस (BRS) ने भाग नहीं लेने का फैसला किया है। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजद के 7 सांसद हैं।
अकाली दल और AIMIM का रुख
लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में आई बाढ़ के कारण वोट डालने से इनकार कर दिया है। वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देंगे।
YSRCP का एनडीए को समर्थन
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के 11 सांसदों ने एनडीए प्रत्याशी राधाकृष्णन के पक्ष में वोट देने का फैसला किया है।
धनखड़ के इस्तीफे के बाद चुनाव
ये चुनाव जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हो रहे हैं। उन्होंने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर पद छोड़ दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
संख्या बल से राधाकृष्णन का पलड़ा भारी
लोकसभा और राज्यसभा के कुल 782 सांसद इस चुनाव में वोट देने के हकदार हैं। हालांकि इस पर पार्टी व्हिप लागू नहीं होती। अगर सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें, तो एनडीए प्रत्याशी राधाकृष्णन को 422 और विपक्ष के रेड्डी को 319 वोट मिलने का अनुमान है। फिर भी, गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग से नतीजों में उलटफेर हो सकता है।
विज्ञापन
आपकी राय?
क्या उपराष्ट्रपति का चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और बिना राजनीतिक दबाव के होना चाहिए? संसद से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




