भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के मचांदुर गांव में भगवा झंडे को लेकर मचा सियासी घमासान अब और तेज हो गया है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में मीडिया से बात करते हुए इस विवाद पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि धर्म और आस्था के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मचांदुर में फिर लहराएगा भगवा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा-“जिसने ध्वज लगाया था, उसी से विवाद किया गया। अब उसी के घर पर फिर भगवा झंडा लगेगा।उन्होंने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया भगवा झंडा लेकर मचांदुर जा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भारत की धर्म-आस्था पर कोई भी हस्तक्षेप करेगा, तो आवाज जरूर उठेगी।
धर्मांतरण पर बनेगा नया कानून
राज्य में धर्मांतरण को लेकर आए दिन सामने आ रहे मामलों पर भी गृहमंत्री ने चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि -प्रलोभन देकर धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे समाज में तनाव और द्वेष फैलता है। गृहमंत्री ने खुलासा किया कि सरकार एक नए सख्त एक्ट की तैयारी कर चुकी है, जिसे विधानसभा में लाया जाएगा।इससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसानी होगी और धर्मांतरण के खिलाफ ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।
कांग्रेस की वोट चोरी सभा पर तंज
बिलासपुर में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी को लेकर बुलाई गई जनसभा पर भी गृहमंत्री विजय शर्मा ने जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा -“जनता सब जानती है, वोट चोरी जैसा कोई मसला है ही नहीं। यह तो बस राहुल गांधी का एक शिगूफा है, और कांग्रेस उसके पीछे-पीछे चल रही है।”
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
गृहमंत्री ने तंज कसते हुए कहा,
“राहुल गांधी न कभी पोलिंग एजेंट रहे हैं और न ही काउंटिंग एजेंट, इसलिए उन्हें प्रक्रिया की जानकारी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस से सवाल पूछा कि - अगर उन्हें मतदाता सूची में गड़बड़ी की इतनी चिंता है, तो फिर बिहार में सुधार के प्रयासों का विरोध क्यों कर रहे हैं?”
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |




