सोशल मीडिया पर मौत का खेल: चलती ट्रेन के नीचे लेटा युवक, वीडियो देखकर कांप उठे लोग!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका खतरनाक उदाहरण हाल ही में सामने आया है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने सबको दहला दिया।

इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर जानलेवा स्टंट करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही तेज रफ्तार ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती है, लोग सांस थामकर देख रहे होते हैं। वीडियो देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

मौत से खेलता युवक

वीडियो की शुरुआत में युवक को पटरी पर घुटने के बल बैठे देखा जा सकता है। सामने से आती ट्रेन को देखकर भी वह जरा भी नहीं घबराता और तुरंत पटरी पर लेट जाता है। पूरी ट्रेन ऊपर से गुजरने के बाद वह खुशी से झूम उठता है, जैसे उसने कोई बड़ा कारनामा कर लिया हो।यह खतरनाक स्टंट देखकर साफ लगता है कि युवक ने अपनी जान को मज़ाक बना दिया। वीडियो कहां और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Viral Train Stunt Video – युवक चलती ट्रेन के नीचे लेटा, मौत को दी चुनौती

वीडियो वायरल, लोग हैरान

यह वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर @nidhiambedkar हैंडल से शेयर किया गया। अब तक इसे 4 लाख 70 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


विडियो देखे- 

किसी ने लिखा – “ऐसे लोगों को जेल भेजना चाहिए।

एक और यूजर ने कहा – “ये बेवकूफी की हद है।
जबकि किसी ने तंज कसते हुए लिखा – “भाई, जब जिंदा ही नहीं रहेगा तो व्यूज का करेगा क्या?

अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो किसी भी कीमत पर इस तरह के जानलेवा स्टंट से बचें। परिवार और अपने चाहने वालों के बारे में सोचें, क्योंकि लाइक्स और व्यूज से बढ़कर आपकी जिंदगी है।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J