पार्किंग में खड़ा शख्स… अचानक मौत बनकर आया भालू और...वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रूस से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप उठेगी। पार्किंग में खड़े एक शख्स पर अचानक खूंखार भालू ने हमला कर दिया। यह पूरा दृश्य CCTV कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

यह घटना रूस के पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की (Petropavlovsk-Kamchatsky) की है। रयाबिकोवस्काया स्ट्रीट स्थित पार्किंग लॉट में गुरुवार को हुए इस हादसे में शख्स ने ऐन वक्त पर अपनी जान बचाई। हालांकि, कुछ देर बाद यही भालू एक महिला पर टूट पड़ा और उसकी दर्दनाक  मौत हो गई।

पार्किंग में खड़े शख्स पर भालू का हमला CCTV फुटेज में कैद I

कैसे हुआ हमला?
CCTV फुटेज में दिख रहा है कि शख्स अपनी कार के पास खड़ा था। तभी पार्किंग की दीवार के पीछे से एक विशाल भालू कूदकर सीधे उस पर हमला करता है। शख्स तुरंत अपनी कार में कूदकर अंदर से लॉक कर लेता है। भालू ने कार पर जमकर हमला किया—खिड़कियां तोड़ दीं और पिछले हिस्से में गहरे गड्ढे कर दिए। यह मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों की भी सांसें थम गईं।

VIDEO - 


महिला पर हमला और मौत
 रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के कुछ ही समय बाद यही भालू पास में मौजूद एक महिला पर टूट पड़ा। महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उसकी खोपड़ी में गहरी चोट आई और हाथ भी बुरी तरह घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। वन विभाग ने बाद में उस हमलावर भालू को मार गिराया।

सोशल मीडिया पर सनसनी
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @criminal_khv नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कुछ ही घंटों में इसे 18 हजार से ज्यादा बार देखा गया। लोग हैरानी और सदमे में हैं। एक यूजर ने लिखा—“आधे सेकंड से आदमी बच गया, वरना भालू का शिकार हो जाता।” वहीं दूसरे ने महिला की मौत पर गहरा दुख जताया।

👉 ऐसी चौंकाने वाली वायरल खबरों और CCTV वीडियोज़ की अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपके लिए हर बड़ी खबर अब सीधे आपके मोबाइल तक।

यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!

यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप

यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!

यह भी पढ़े - छग में दिल दहलाने वाली वारदात: बॉयफ्रेंड और दोस्तों ने शादीशुदा महिला से गैंगरेप कर गला घोंटा, बोरे में बंदकर फेंकी लाश, 24 दिन बाद नाले से कंकाल बरामद.

यह भी पढ़े -लोन न चुका पाए तो शर्मिंदा होना तय? जानिए रिकवरी एजेंट्स की हदें और आपके हक:RBI की चेतावनी और लीगल हथियार ज़रूर जानें!

यह भी पढ़े  -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J