भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : WhatsApp आज हमारी ज़िंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं? एक छोटी सी लापरवाही आपके WhatsApp अकाउंट को हैक करा सकती है और आपका निजी डेटा गलत हाथों में जा सकता है।
Statista रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2025 तक दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा WhatsApp यूजर्स थे। भारत में 2024 में 53.58 करोड़ यूजर्स थे, जो 2025 के अंत तक करीब 79.57 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। लेकिन जितना यह ऐप पॉपुलर हुआ, उतनी ही तेजी से इसके जरिए साइबर फ्रॉड भी बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि सोशल मीडिया से जुड़े साइबर क्राइम में WhatsApp सबसे ऊपर है। सिर्फ 2024 के पहले तीन महीनों में ही WhatsApp से जुड़े 43,797 शिकायतें दर्ज हुईं। जबकि Telegram पर 22,680 और Instagram पर 19,800 केस सामने आए।
कैसे होता है WhatsApp Hack?
साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल के मुताबिक, स्कैमर्स अकाउंट हैक करने के लिए ये तरीके अपनाते हैं:
– सोशल इंजीनियरिंग
– फिशिंग लिंक
– मालवेयर
– OTP स्कैम
– WhatsApp Web का गलत इस्तेमाल
WhatsApp Hack होने के खतरे
WhatsApp में हमारी चैट, फोटो, वीडियो, ऑडियो और डॉक्यूमेंट्स सेव रहते हैं। अगर यह हैक हो जाएं तो प्राइवेसी और सिक्योरिटी दोनों खतरे में पड़ जाते हैं।
देखें हैकिंग के बड़े खतरे:
-
हैकर आपके नाम और नंबर का गलत इस्तेमाल कर सकता है।
-
दोस्तों या परिवार से पैसे मांग सकता है।
-
पर्सनल चैट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स एक्सेस कर सकता है।
-
ग्रुप में स्पैम या फर्जी खबरें फैला सकता है।
-
निजी जानकारी से ब्लैकमेल कर सकता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़े- इन 7 घरेलू उपायों से मच्छरों को कहें अलविदा, बिना धुएं और केमिकल के घर होगा सुरक्षित!
किन गलतियों से होता है हैक?
पवन दुग्गल बताते हैं कि अकाउंट हैक होने के पीछे सबसे बड़ी वजह यूजर्स की लापरवाही होती है।
– गलत लिंक पर क्लिक करना
– OTP शेयर करना
– अनजान डिवाइस पर लॉगिन करना
– टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बंद रखना
कैसे पहचानें कि अकाउंट हैक हो गया है?
अगर आपको शक है तो इन संकेतों पर ध्यान दें:
– आपके चैट, प्रोफाइल या स्टेटस में बदलाव दिखे
– Linked Devices में अनजान डिवाइस जुड़ा हो
– बिना रिक्वेस्ट किए OTP या कोड आए
– आपके अकाउंट से दूसरों को अजीब लिंक या मैसेज जाएं
अगर WhatsApp Hack हो जाए तो क्या करें?
– तुरंत WhatsApp अनइंस्टॉल कर फिर से इंस्टॉल करें
– अपने मोबाइल नंबर से OTP डालकर लॉगिन करें
– अगर OTP न आए तो 12 घंटे बाद फिर प्रयास करें
– OTP फिर भी न मिले तो support@whatsapp.com पर मेल करें
कैसे रखें अकाउंट सुरक्षित?
– हमेशा Two-Factor Authentication (2FA) ऑन रखें
– कभी भी OTP या वेरिफिकेशन कोड किसी से शेयर न करें
– अनजान लिंक और कॉल से सावधान रहें
👉 2FA ऑन करने से अकाउंट को डबल सिक्योरिटी मिलती है। अगर हैकर OTP हासिल भी कर ले तो 6-अंकों वाले पिन के बिना लॉगिन संभव नहीं होगा।
हमारे शहर में भी कई लोग हाल ही में WhatsApp फ्रॉड का शिकार हुए हैं। ज्यादातर केस में स्कैमर्स ने फेक कॉल और लिंक का इस्तेमाल किया। यही वजह है कि साइबर लिटरेसी अब हर किसी के लिए जरूरी बन गई है।
दोस्तों, WhatsApp अब सिर्फ चैटिंग का जरिया नहीं, बल्कि आपकी प्राइवेसी और पहचान से जुड़ा है। इसे सुरक्षित रखें, इन गलतियों से बचें और इस खबर को शेयर करें ताकि आपके अपने भी जागरूक रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़े -स्मार्ट मीटर में भी चोरी! रायपुर-दुर्ग में एफआईआर, बेमेतरा में ढाई लाख का जुर्माना!
यह भी पढ़े -राशन कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कैसे करें? जानिए ऑनलाइन व ऑफलाइन तरीका स्टेप-बाय-स्टेप
यह भी पढ़े - भैया को नींद इतनी प्यारी थी... कोबरा भी डिस्टर्ब नहीं कर पाया! पूरी रात कोबरा मच्छरदानी के भीतर युवक के साथ सोता रहा , सुबह देखा तो उड़ गए होश!
यह भी पढ़े -मानसून में भीगे कपड़ों से बदबू और फंगस से पाएं छुटकारा – ये आसान देसी उपाय आपके काम जरूर आएंगे..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




