दुर्ग : होटल में जादू-टोने का गिरोह पकड़ा गया! ओडिशा से आए 5 युवक संदिग्ध सामान के साथ गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जादू-टोने का सामान लेकर घूम रहे 5 युवक गिरफ्तार!

दुर्ग जिले में मंगलवार रात पुलिस ने होटल, ढाबा और लॉज की आकस्मिक जांच के दौरान पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। तलाशी में उनके पास से जादू-टोने से संबंधित सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्ग के होटल न्यू इंडिया में जांच के दौरान ये युवक मिले। पूछताछ में पता चला कि सभी ओडिशा के कोरापुट जिले के रहने वाले हैं। उनके मोबाइल की जांच में जादू-टोने के फोटो और वीडियो, हनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का और अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिले।

Durg Jadutona Case IMAGE — पुलिस ने होटल से जादू टोना के सामान के साथ पकड़े गए पांच संदिग्ध युवक

जानकारी के मुताबिक, ये लोग ओडिशा से आकर स्थानीय नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही सभी से पूछताछ की और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की।

संदिग्धों की पहचान के. चंद्रशेखर, अनंत पुजारी, एम. सत्सा राव, लक्ष्मी नारायण खिलो और दैतारी माली के रूप में हुई है। इनमें से चार पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, जबकि एक युवक के पास से चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।पुलिस द्वारा जिले में इस तरह के संदिग्धों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J