भिलाई सिविक सेंटर में बड़ा हादसा टला: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, युवती की बची जान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई नगर में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सिविक सेंटर इलाके में चावल से भरा ट्रक अचानक एक बाइक से टकरा गया। ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया, वरना नज़ारा कुछ और भी भयावह हो सकता था। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि युवती बाल-बाल बच गई। आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक धमतरी के लेंजवार से कैंप-2 के व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के पास चावल लेकर आ रहा था। चालक गुरेन्द्र अपने हेल्पर परमानंद और धर्मेंद्र के साथ मरोदा चौक से होकर सिविक सेंटर रोड पर पहुंचा ही था कि तभी हादसा हो गया।

भिलाई सिविक सेंटर में बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकराया चावल से भरा ट्रक — हादसे की तस्वीर

शहीद पार्क से आगे बढ़ते वक्त पोस्ट ऑफिस रोड से एक बाइक अचानक ट्रक के सामने आ गई। टक्कर से बचने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया, लेकिन ट्रक एक तरफ खिसक गया। बाइक पर सवार युवक और युवती उसकी चपेट में आ गए।

ट्रक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे युवती की जान बच गई, लेकिन युवक बुरी तरह घायल हो गया। आस-पड़ोस के लोग फौरन मौके पर जुटे और ट्रक में लदा चावल खाली कराया। उन्होंने ड्राइवर को भी सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J