भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :दीपावली की रात दो हत्याओं से दहल उठा शहर!
जहां एक ओर पूरा शहर दीपावली की खुशियों में डूबा था, वहीं भिलाई में दो जगहों पर हुई खौफनाक वारदातों ने त्योहार की रौनक फीकी कर दी। छावनी और खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पटाखे और रंगोली को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों की जान चली गई।तेल्हा नाला में रंगोली पर बाइक चढ़ाने से मचा बवाल
बुधवार सुबह तेल्हा नाला इलाके में रविंद्र और राजेश की भांजी ने घर के सामने रंगोली बनाई थी। उसी वक्त मृतक मंगल सिंह अपने दोस्त तुषार वर्मा के साथ बाइक से वहां से गुजरा और गलती से रंगोली पर बाइक चढ़ गई।
यही छोटी सी बात दोनों पक्षों में विवाद का कारण बन गई। मोहल्लेवालों ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच नाराजगी बनी रही। शाम को स्थिति फिर बिगड़ गई।
करीब 4 से 4.30 बजे के बीच मंगल सिंह और तुषार की मुलाकात रविंद्र वर्मा और राजेश साहू से हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि झूमाझपटी में रविंद्र और राजेश ने मंगल से चाकू छीनकर दोनों पर हमला कर दिया।
हमले में मंगल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तुषार गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
छावनी में पटाखा फोड़ने से मना करने पर हत्या
वहीं दूसरी ओर छावनी थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ला पावर हाउस में लक्ष्मी पूजन की रात खून से सनी दीवाली बन गई। रात करीब 10:30 बजे मोहल्ले की महिला सोनू बैरागी ने संजय और शुभम को घर के सामने पटाखे फोड़ने से मना किया।
इतनी सी बात पर दोनों युवक भड़क गए। कहासुनी बढ़ी तो उन्होंने सोनू को दौड़ा लिया। सोनू किसी तरह घर के अंदर भागी, लेकिन दोनों आरोपी पीछे-पीछे उसके घर में घुस गए।
घर के अंदर उस समय महिला का ससुर गणेश बैरागी और परिवार के सदस्य खाना खा रहे थे। आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पर शुभम ने गणेश को पकड़ लिया और संजय ने कटर से उसके सीने और पेट में ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर चोटों से गणेश मौके पर ही गिर पड़ा। डॉक्टरों ने जांच में हार्ट पंचर होने की पुष्टि की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, हालांकि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में की त्वरित कार्रवाई
एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। त्योहारों के दौरान पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
त्योहार की खुशियाँ मातम में बदलीं
जहां हर घर में दीये जल रहे थे, वहीं दो परिवारों के घर उजड़ गए। मोहल्ले के लोग अब भी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




