2 दिन रहेगा सूखा, फिर बरसेंगे बादल! गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में गिरेगा पारा, शाम को बढ़ेगी ठंड..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में फिलहाल आसमान साफ है, लेकिन मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। अगले दो दिन तक गर्मी और सूखे की स्थिति बनी रहेगी, पर उसके बाद ठंडी हवा और बूंदाबांदी लोगों को राहत दे सकती है।

मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शाम होते-होते ठंडी हवाएं महसूस होंगी। गांवों और कस्बों में लोगों ने सुबह-सुबह हल्की ठंड महसूस करनी भी शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश — Weather Update Image

20 अक्टूबर से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। यानी दो दिन के सूखे के बाद फिर से बादल छा सकते हैं।

पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान 32.2°C जगदलपुर में दर्ज हुआ, जबकि अंबिकापुर में पारा 15.4°C तक लुढ़क गया। ये अंतर साफ बताता है कि मौसम में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ रही है।

बारिश के आंकड़े भी हैरान करने वाले हैं। इस बार अक्टूबर में अब तक औसत से 109% ज्यादा पानी बरसा है। जहां 16 अक्टूबर तक आमतौर पर 42.7 मिमी बारिश होती है, वहीं इस बार 79.1 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J